फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अमेरिका से गठोता पहुंची अनूप कुमार की पार्थिव देह

Fri, 04 Sep 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। उलेहड़ियां पंचायत के गठोता गांव निवासी एवं पब्लिक मॉडल स्कूल परिवार से जुड़े अनूप कुमार (40) पुत्र कैप्टन तारा सिंह का अमेरिका में बीमारी के चलते निधन हो गया था। वीरवार को उनकी पार्थिव देह अमेरिका से पैतृक गांव गठोता पहुंची जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अनूप कुमार चार वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे और चार सितंबर को घर लौटने वाले थे। गांव के श्मशानघाट में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें