फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनुज ने गोशाला को एक टेंपो चारा किया भेंट

Tue, 15 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत खड़ानाल के नागन गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं लेखक अनुज कुमार आचार्य ने बैजनाथ स्थित गोशाला धाम को एक टेंपो हरा चारा भेंट किया। उन्होंने बरसात में घर के आसपास उगी घास को मजदूरों से कटवाकर बिनवा पुल स्थित गोशाला पहुंचाया। अनुज आचार्य ने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न होकर मानवीय संवेदना, पशु संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा कार्य है। उन्होंने सक्षम नागरिकों से गोशालाओं में चारा, दवाएं व आर्थिक सहयोग देने की अपील की, ताकि निराश्रित गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें