फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथॉन जल्द होगा : केवल पठानिया

Sun, 19 Apr 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन' के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के आयोजन को लेकर शाहपुर में बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक रतन विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि नशे के खिलाफ शाहपुर में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों से प्रार्थना सभाओं में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही शाहपुर में विशाल वॉकथॉन होगा। एसपी अशोक रतन ने जागरूकता की महत्ता पर जोर देते हुए स्वयं शैक्षणिक संस्थानों में जाने का आश्वासन दिया। हालांकि, मछियाल में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, बीडीओ कमलजीत, डॉ. सतीश, नगर पंचायत सचिव और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन' के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें