टांडा में रक्तदान करते कांगड़ा सेविंग्स संस्था के सदस्य अनूप कुमार। जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
धर्मशाला। कांगड़ा सेवियर्स संस्था से जुड़े डाडासीबा निवासी अनूप ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रविवार को 24वीं बार रक्तदान किया। छुट्टी के दिन जरूरतमंद मरीज के लिए कॉल आते ही वह तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान कर जान बचाई। कांगड़ा में बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत अनूप व्यस्तता के बावजूद रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं। उनका कहना है कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। संवाद
टांडा में रक्तदान करते कांगड़ा सेविंग्स संस्था के सदस्य अनूप कुमार। जागरूक पाठक- फोटो : Archive