फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: झमाकड़ा और हरियाणवी नृत्य से बटोरीं तालियां

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेर के वार्षिक समारोह में लोकनृत्य करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। गुलेर पंचायत प्रधान सोनिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा, भांगड़ा, झमाकड़ा, हरियाणवी डांस, लघु नाटक, ऑल इज वेल की प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। शैक्षणिक में अंशिका, करण, आर्यन चौधरी, यशस्वी, अक्षिता, अक्षरा, श्रुति चौधरी, मन्नत, सुनीता, तनिष्का, मनीक्षा, आरुषि कौंडल, अंशिका गुलेरी, नीति, प्रियंका सैनी, नेहा सैनी, कृतिका चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किए। अन्य गतिविधियों में पलक, अनन्या, अवंतिका, अंशिका, निकिता, रिया, करण गुलेरी, विशाल, आदित्य, राहुल, भुवनेश, बॉबी, भारत भूषण, आयुष, अंशुल, अमित, अनमोल, दिव्यांश, काव्य, मुस्कान, दीक्षा, मन्नत, आदित्य मेहरा ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक धीमान, शोभा सिंह सैनी, सेवानिवृत्त एसडीओ रविंद्र धीमान, एसएमसी प्रधान संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें