फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दाहव की अंकिता ने जेआरएफ-नेट किया उत्तीर्ण

Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
उपतहसील राजा का तालाब के दाहव की होनहार छात्रा अंकिता जिसने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेशनल इल्जी
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब के गांव दाहव की होनहार छात्रा अंकिता ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी जेआरएफ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। अंकिता के पिता सुग्रीव सिंह हिमाचल पुलिस में सेवारत हैं और भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। पुलिस व सेना की पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखने वाली अंकिता ने कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। पिता सुग्रीव सिंह, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने अंकिता की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद

उपतहसील राजा का तालाब के दाहव की होनहार छात्रा अंकिता जिसने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेशनल इल्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें