धर्मशाला। मार्केटिंग फाइनेंस और एचआर में विशेषज्ञता वाले एमबीए छात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें 30 से अधिक एमबीए छात्रों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया। इसमें अंकित शुक्ला, अक्षित डोगरा, अरविंद शर्मा और अनीश अग्रवाल का एक कंपनी ने चयन किया है।
इसमें एक कंपनी को विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल द्वारा समर्थित किया गया, जिसमें प्रो. मोहिंदर सिंह (प्लेसमेंट निदेशक), प्रो. दीपांकर शर्मा (विभाग के प्रमुख), डॉ. जगदीप सिंघला (प्लेसमेंट सेल संयोजक), डॉ. रुचि शर्मा और डॉ. रीता (प्लेसमेंट समिति के सदस्य) शामिल रहे। प्रो. मोहिंदर सिंह ने साक्षात्कार के दौरान छात्रों के उत्साह पर संतोष व्यक्त किया और प्रबंधन छात्रों के लिए ऐसे अभियानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला।