फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kangra: डीजी सीआईडी एसआर ओझा ने परिवार संग ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश

Sat, 14 Dec 2024 12:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी
विज्ञापन
डीजी सीआईडी एसआर ओझा ने परिवार संग ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

सीआईडी एसआर ओझा ने परिवार सहित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों  के दर्शन किए। ज्वाला देवी मंदिर के कुल पुरोहित कपिल शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना कराई। साथ ही मां ज्वालादेवी के इतिहास के बारे में उन्हें विस्तृत रूप से जानकारी भी दी।  वहीं डीजी एसआर ओझा ने मां ज्वाला के दर्शन करने के बाद अनौपचारिक बातचीत में बताया कि  मां का यह दिव्य ज्योति स्वरूप अपने आप में अद्भुत है और मां का आशीर्वाद लेकर पूरे परिवार को अद्भुत अनुभूति प्राप्त हुई है। मां की अनुकंपा सदा बनी रहे, ऐसी वे कामना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओ से उन्हें माता का सिरोपा दिया गया। ज्वाला मां की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में दी गई।  इस मौके पर ज्वालाजी के अतिरिक्त थाना प्रभारी नाजर सिंह, सीआईडी प्रभारी मुख्य आरक्षी अतुल शर्मा व संजय राणा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें