खुंडिया में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा मंडल खुंडिया ने पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष रामलोक धनोटिया, मंडलाध्यक्ष संजय राणा सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कई माह से क्षेत्र की सड़कों और पेयजल योजनाओं को दुरुस्त नहीं किया गया है। बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कें बाधित होने से जनजीवन प्रभावित है। बसें न चलने से छात्रों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अनावश्यक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय विधायक का रवैया इसी प्रकार उपेक्षापूर्ण रहा तो भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। संवाद