बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 50 किलो भार वर्ग में पदक हासिल करने वाले सकडी स्कूल के छात्र को सम्मानित
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकड़ी के जमा दो के छात्र अमन कुमार ने अंडर-19 युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया है। अमन कुमार ने कांगड़ा की टीम से 50 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता हमीरपुर में आयोजित हुई। अमन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक नवीन राणा, अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। स्कूल पहुंचने पर अमन का प्रधानाचार्य डॉ. संदीप आचार्य ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद