राजा का बाग में दंगल में विजेता पहलवानों के साथ छिन्ज कमेटी के सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधि। स्रो
कंडवाल (कांगड़ा)। जय पीर बाबा छिंज मेला कमेटी राजा का बाग की ओर से दंगल का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में बड़ी माली अली कपूरथला और छोटी माली गौरव सिंह पठानकोटिया ने जीती। इस अवसर पर पंचायत प्रधान लोहोरी राम, उपप्रधान रवि सिंह, मेला कमेटी प्रधान प्रद्युमन सेन और सदस्य रिंकू जट्ट आदि मौजूद रहे।