शाहपुर (कांगड़ा)। स्थानीय कॉलेज में डॉ. सुरेंद्र अत्री के मार्गदर्शन में क्लस्टर स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान गायन में धर्मशाला के अक्षित चंदेल प्रथम और शाहपुर के अर्पित दूसरे स्थान पर रहे। भाषण में धर्मशाला की अनाइता शर्मा ने पहला और रिडकमार की अवंतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में धर्मशाला की मेघा और आरुषि ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निखारने का बेहतरीन माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रो. अंजलि कुमारी ने सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक और निर्णायक मंडल भी मौजूद रहा। संवाद