फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अक्षित मिस्टर, सिमरन बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
स्टाफ के साथ नगरोटा सूरियां स्कूल की फेयरवेल पार्टी में चुने गए प्रतिनिधि विद्यार्थी (फोटो : स्
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में अध्ययनरत जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल स्टाफ सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह में अक्षित धीमान को मिस्टर फेयरवेल और सिमरन को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। ध्रुव मनकोटिया को मिस्टर परफैक्ट जबकि ईशा को मिस परफेक्ट की उपाधि दी गई। सूजल को मिस्टर इंटरटेनर जबकि जैसमिन को मिस इंटरटेनर चुना गया। स्पर्श को मिस्टर हैंडसम और सारा को मिस ब्यूटीफुल, अनिरुद्ध को मिस्टर ओबिडेंट जबकि गोरिशा को मिस ओबिडेंट, ध्रुव को मिस्टर आर्टिस्ट और अदिति चौधरी को मिस आर्टिस्ट चुना। निशांत को मिस्टर चार्मिंग और अंशिका को मिस चार्मिंग का खिताब दिया गया। प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने फेयरवेल पार्टी की विशेषता और महत्ता पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें