फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आकाश, कार्तिकेय और शिवम को चुना अध्यक्ष

Thu, 19 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में संयोजक सुमित शर्मा की अध्यक्षता में छात्र केंद्रीय परिषद (एससीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी निदेशक डॉ. बीएस पठानिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यकारिणी में बीएड से आकाश शर्मा, बीसीए से कार्तिकेय वशिष्ठ व बीबीए से शिवम मनकोटिया को अध्यक्ष तथा नंदिता को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर आशीष, सोनम सूर्या, सचिन व रिम्पी, संयुक्त सचिव पद पर शगुन व सानिया, कोषाध्यक्ष सुमित भाटिया, अनुशासन प्रभारी शुभम शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा ठाकुर और खेलकूद प्रभारी नितिन को बनाया गया। संयोजक सुमित शर्मा ने सभी को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें