डमटाल (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत खानपुर भूलपुर गांव में बाबा पीर के दरबार में दंगल का आयोजन हुआ। मास्टर रामगोपाल शर्मा ने बताया कि बड़ी माली का मुकाबला आकाश पहलवान पठानकोट और रोहित कांजली पहलवान के बीच हुआ। इसमें आकाश ने बाजी मारी। छोटी माली का मुकाबला आमिर खान जालंधर और जिंदा पहलवान कपूरथला के बीच करवाया गया। इसमें जिंदा पहलवान विजेता रहे। दंगल में जम्मू, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के लगभग 100 के करीब पहलवानों ने अपना दम दिखाया। संवाद