फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आकासा ने लगातार तीसरे वर्ष जीती ग्रुप चैंपियन ट्रॉफी

Tue, 20 Oct 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
योल की आकासा ने लगातार तीसरे साल जीती ग्रुप चैंपियन ट्रॉफी - फोटो : 1
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। युवा इनलाइन स्पीड स्केटर आकासा शर्मा ने राज्य इनलाइन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर ग्रुप चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में पहला स्थान हासिल कर लगातार तीसरे वर्ष यह खिताब अपने नाम किया। पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता के 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में आकासा ने यह सफलता पाई। इस जीत के साथ उन्होंने दिसंबर में बंगलूरु में होने वाली आरएसएफआई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर योल, धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच चंद्र सिंघल ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें