फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम

Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करीब 40 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। काॅलेज प्राचार्य ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी द्वितीय जबकि बीए प्रथम वर्ष के अंशुल तथा तृतीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की अंकिता और बीए द्वितीय वर्ष की सुहानी रहीं। सांत्वना पुरस्कार बीए द्वितीय वर्ष की रिया, बीकॉम तृतीय वर्ष की सिमरन और बीएससी द्वितीय वर्ष की शालिनी को दिया गया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक मंडल की भूमिका उप प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र, डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अजय ठाकुर ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. नीना शर्मा और उप समन्वयक प्रो. कल्पना ऋषि ने किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य प्रो. निवेदिता परमार, प्रो. अनुराधा, प्रो. स्वाति व महिला प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें