फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अजय शर्मा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

Tue, 28 Apr 2026 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में प्रदान किया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जवाली क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अजय शर्मा ने कई महत्वपूर्ण पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं को गति दी। इनमें नगरोटा सूरियां पेयजल योजना, जवाली पेयजल परियोजना और जवाली में लगभग 30 वर्ष से लंबित विश्राम गृह का निर्माण शामिल है। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी बड़ी समस्या के समाधान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें