फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर-कांगड़ा और धर्मशाला में बसाए जाएंगे एयरपोर्ट विस्थापित

Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से विस्थापित होने वाले प्रभावितों को शाहपुर, कांगड़ा और धर्मशाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बसाया जाएगा। जिन स्थानों पर एयरपोर्ट प्रभावितों को बसाए जाने की योजना है, उन स्थानों को जिला प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। अगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की योजना सिरे चढ़ती है तो विस्थापितों को नजदीकी स्थानों पर ही बसाया जाएगा।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण औपचारिकताओं को पूर्ण के लिए प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन भी जुटा हुआ है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों को बसाने के लिए विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत पांच, शाहपुर और धर्मशाला के तहत अभी तक तीन-तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए स्थान विस्थापित होने वाले विधानसभा क्षेत्र से दूर नहीं होंगे।

ये गांव आएंगे जद में-
एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत बाग, बल्ला, बरस्वालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरेहड़, सहौड़ा और सनौरा गांव आएंगे। इसके अलावा शाहपुर विधानसभा के तहत रछियालु, जुगेहड़, भड़ोत और कियोड़ी गांव जद में आएंगे।
विज्ञापन


3110 मीटर होगी हवाई पट्टी-
मौजूदा समय में गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 1370 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। 2015 में हुए सर्वे के अनुसार हवाई पट्टी 1700 मीटर होनी थी। इसके बाद सरकार ने दोबारा सर्वे करवाकर हवाई पट्टी को 2050 मीटर करने की योजना बनाई। इसके बाद 2400 मीटर और अब रनवे को 3110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे हो चुका है।

कोट्स-
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण से विस्थापित होने वाले लोगों को बसाने के लिए जिला प्रशासन ने शाहपुर, कांगड़ा और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न स्थानों को चिह्नित किया गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो इन चिह्नित स्थानों पर एयरपोर्ट विस्तारीकरण से विस्थापित होने वाले प्रभावितों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. हरीश गज्जू, एडीएम, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें