फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एयरपोर्ट विस्थापितों को जमीन सर्किल रेट का मिलेगा दोगुना मुआवजा

विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी।
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट की जद में आने वाले लोगों को सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से लोगों को मुआवजा राशि पर ब्याज भी दिया जाएगा। उन्हें यह मुआवजा अधिसूचना के समय चल रहे सर्किल रेट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों को उनकी जमीन का सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा मिलेगा। मुआवजा राशि देने के लिए प्रदेश सरकार ने सारी रूपरेखा तैयार कर ली है। एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद प्रभावित होने वाले लोगों को प्रदेश सरकार ने विशेष रियायतें दी हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह प्रदेश के अन्य हिस्सों में आज दिन तक नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के प्रभावितों को उनकी जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से दोगुना दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्हें और कई लाभ पहुंचाए जाएंगे। इसके अलावा प्रभावितों को यह राशि अधिसूचना जारी होने की तिथि से ब्याज सहित मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें