फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एयरपोर्ट विस्थापितों को गोशाला और छोटी दुकान का मिलेगा 38,750 रुपये मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से विस्थापित होने वाले शाहपुर और कांगड़ा विधानसभा विस्थापितों को गोशाला और छोटी दुकान के बदले 38,750 रुपये मिलेंगे। उन्हें यह लाभ पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन योजना के तहत दिया जाएगा। इससे पहले हुए सर्वे के अनुसार इस राशि को 25-25 हजार रुपये रखा गया था, जिसे अब जारी हुई अधिसूचना में बढ़ा कर 38,750 रुपये किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार के लिए 14 गांवों के भू-अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही इससे विस्थापित होने वाले प्रभावितों को कहां पर बसाया जाना है, उन्हें अन्य क्या-क्या लाभ दिए जाने हैं आदि के बारे भी में जारी अधिसूचना में साफ कर दिया गया है। इसी अधिसूचना के तहत विस्थापित होने वाले लोगों को उनके पशुबाड़ा और छोटी दुकान रखने वाले प्रत्येक प्रभावित परिवार को एकमुश्त 38,750 रुपये की राशि मुहैया करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस राशि को वर्तमान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा कारीगरों, छोटे व्यापारियों और अन्य को एकमुश्त अनुदान के रूप में 86,400 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि किसी कारीगर, छोटे व्यापारी या स्वनियोजित व्यक्ति के प्रत्येक प्रभावित परिवार या ऐसे प्रभावित परिवार, जिसके स्वामित्वाधीन प्रभावित क्षेत्र में गैर कृषक भूमि या वाणिज्यिक, औद्यौगिक या संस्थागत ढांचा है और जिसे भूमि अर्जन के कारण प्रभावित क्षेत्र से अस्वैच्छिक रूप से विस्थापित किया गया है। ऐसी रकम की एकमुश्त वित्तीय सहायता उसे दी जाएगी। इस वित्तीय सहायता का निर्धारण प्रदेश में वर्तमान में न्यूनतम दैनिक मजदूरी पर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



ये गांव आएंगे जद में-

एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत बाग, बल्ला, बरस्वालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरेहड़, सहौड़ा और सनौरा गांव आएंगे। इसके अलावा शाहपुर विधानसभा के तहत रछियालु, जुगेहड़, भड़ोत और क्योड़ी गांवों को चिह्नित किया गया है।

3110 मीटर होगी हवाई पट्टी-
मौजूदा समय में गगल एयरपोर्ट की हवाई पट्टी 1370 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। 2015 में हुए सर्वे के अनुसार हवाई पट्टी 1700 मीटर होनी थी। इसके बाद सरकार ने दोबारा सर्वे करवाकर हवाई पट्टी को 2050 मीटर करने की योजना बनाई। इसके बाद 2400 मीटर और अब रनवे को 3110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें