फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ के विद्यार्थियों को दिया एआई का प्रशिक्षण

Sat, 02 May 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ कॉलेज में एआई एवं वेब डेवलपमेंट के प्रशिक्षण में शामिल बीसीए विभाग के छात्र। संस्थान
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में बीसीए के विद्यार्थियों ने 45 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई और वेब डेवलपमेंट विषय पर आधारित था। इसका मार्गदर्शन नेक्सराइज स्किल्स, कांगड़ा के प्रोजेक्ट गाइड अनिमेष शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं उद्योग आधारित कौशलों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कॅरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें