फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृषि उपज मंडी समिति ने किया दुकानों का आवंटन

Sat, 24 May 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा ने जिले भर में सालों से खाली पड़ीं दुकानों का फल और सब्जियों का कारोबार करने के लिए आवंटन किया। शुक्रवार काे इसके लिए कृषि उपज मंड समिति कांगड़ा के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र (निशू) मोंगरा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें सबसे पहले विनियमित उप मंडी जयसिंहपुर में चार बूथ 1000 से 3068 रुपये मासिक किराये पर बांटे। ज्वालाजी में छह दुकानों में से तीन का आवंटन मूल्य 3350 रुपये मासिक किराये पर किया। फतेहपुर में एक दुकान और एक बूथ का आवंटन हुआ। जवाली में दो दुकानों का आवंटन किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि इन दुकानों के आवंटन से कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा की आय में बढ़ोतरी होगी। बैठक में कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान, सुरेश कुमार सदस्य और राजीव महाजन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें