पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में हुई अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया के बाद लिखित परीक्षा में पास होने पर चयनित अभ्यर्थियों को अब अपने मूल प्रमाणपत्र सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में सत्यापन के लिए जमा करवाना होंगे। इसमें सेना की ओर से बताए गए हर प्रमाणपत्र जमा करवाने होंगे। मूल प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए सेना की ओर से तारीखें तय कर दी गई हैं। रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/140006 से लेकर 131122/140671 तक एक दिसंबर को, रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/140675 से लेकर 131122/141399 तक दो दिसंबर, रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/141403 से लेकर 131122/142057 तक तीन दिसंबर, रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/142064 से लेकर 31122/142774 तक पांच दिसंबर रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/142782 से लेकर एएमबी/पीएएल/एजीडी 131122/143438 तक छह दिसंबर, रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एएसटी /131122/175001 से लेकर 131122/175038 तक छह दिसंबर, रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एटीएम 31122/225002 से लेकर 131122/225021 तक छह दिसंबर और रोल नंबर एएमबी/पीएएल/एटीडब्ल्यू 131122/250003 से लेकर 131122/250010 तक के अभ्यर्थियों को छह दिसंबर को अपने प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। पालमपुर में यह अग्निवीर भर्ती जिला चंबा और कांगड़ा के युवाओं के लिए हुई है।