फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दस माह बाद फिर दौड़ी कांगड़ा घाटी में रेल

विज्ञापन
दस माह के बाद शुरू हुई ट्रेनों की आवाजाही।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। दस माह के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से कांगड़ा घाटी में रेल एक बार फिर से पटरी पर दौड़ी। शुक्रवार को तय समयसारिणी के मुताबिक बैजनाथ पपरोला से कांगड़ा मंदिर तक दो अप और दो डाउन रेलगाड़ियों ने आवाजाही शुरू की। पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए एक ट्रेन ने अप-डाउन किया। लंबे समय से बंद ट्रेन के शुरू होने पर पहले दिन सवारियों की संख्या अधिक नहीं रही और करीब 50 सवारियों ने कांगड़ा तक का सफर तय किया। इसी प्रकार जोगिंद्रनगर रूट पर सवारियों की संख्या न के बराबर रही। आने वाले दिनों में सवारियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। रेल में सफर करने वाले जगदीश राणा, तिलक, अनुज, संजीव, राम दास, सुरेश आदि ने बताया कि वह पहले भी अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए ट्रेन से ही सफर करते थे। ट्रेन बंद होने पर उन्हें अधिक किराया अदा करके बस में सफर करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रेन में पैसे के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले लोगों को बहुत अधिक सुविधा रहती है। पपरोला रेलवे स्टेशन के इंचार्ज राजेश ने बताया कि पहले दिन 50 के करीब लोगों ने ट्रेन में सफर किया। उन्होंने बताया कि लोगों को अभी जानकारी नहीं है। जल्द सवारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें