पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले सप्ताह थाना पालमपुर में एक वकील और पुलिस अधिकारी के बीच हुई कहासुनी का मामला अब शांत हो गया है। सोमवार को बार काउंसिल पालमपुर और पुलिस की बीच डीएसपी की कार्यालय में हुई बैठक में यह मामला सुलझा लिया है। इससे दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। वहीं, बार काउंसिल ने थाना प्रभारी के खिलाफ दी गई शिकायत को भी वापस ले लिया है। डीएसपी कार्यालय में करीब सवा घंटा तक चली बैठक में शिकायत करने वाले वकील और थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने अपना-अपना पक्ष रखा। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप भी लगे, लेकिन यह मामला निपटा दिया गया, जिससे दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। पिछले सप्ताह पालमपुर थाना में एक वकील और एक पुलिस अधिकारी और एक अन्य पुलिस कर्मी के बीच आरोपी को मोबाइल देने को लेकर कहासुनी हुई थी।
जिस पर वकील ने थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। वकील का कहना था कि पुलिस ने उन पर बेवजह मारपीट की, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। जबकि पुलिस का कहना था कि वकील ने थाने की हवालात में एक चोरी के मामले में बंद आरोपी को बिना किसी की इजाजत मोबाइल दे दिया था और आरोपी हवालात के अंदर से मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, जो कानून के खिलाफ था। उन्होंने मारपीट से भी इंकार किया था। बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटोच, पूर्व अध्यक्ष अरविंद विशिष्ट, सचिव कुश पटियाल, एडवोकेट मृदल नाग, जोगेंद्र कपूर, रविंद्र रणौत और अंशुल धीमान समेत कई वकील मौजूद रहे। उधर, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सोमवार को बार एसोसिएशन पालमपुर और पुलिस की बीच एक बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
12जेएनडी12-स्कूलों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करती मिड डे मील वर्कर। स्वयं