फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संबद्धता निरीक्षण समिति ने मटौर कॉलेज का किया निरीक्षण

Thu, 18 Sep 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से गठित संबद्धता (एफिलिएशन) निरीक्षण समिति ने बुधवार को मटौर कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों और समिति सदस्यों का स्वागत किया। समिति में हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र, धर्मशाला के निदेशक डॉ. कुलदीप अत्री और संस्कृत आचार्य डॉ. विपिन शर्मा शामिल थे। समिति ने कार्यालय और पुस्तकालय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और कक्षाओं में विद्यार्थियों से बातचीत की। निदेशक डॉ. कुलदीप अत्री ने विद्यार्थियों को उनके आगामी भविष्य और करियर योजनाओं के लिए मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्होंने उन्हें मोबाइल फोन का उचित उपयोग करने और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर क्राइम से बचने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कॉलेज का पूरा परिवार उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें