फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई कोटला में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। आईटीआई कोटला में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और इंटरनेट ऑफ थिंग्स ट्रेड में प्रवेश दिए जाएंगे। दोनों ट्रेडों में 24-24 सीटें निर्धारित की गई हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई तक किए जा सकते हैं। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया एक से 5 अगस्त तक संस्थान परिसर में पूरी की जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का दसवीं उत्तीर्ण होना और एक अगस्त 2026 तक न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें