फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुजानपुर कॉलेज में प्रवेश पहली जून से शुरू

Fri, 29 May 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पहली जून से शुरू होगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी पहली जून से आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार कला स्नातक (बीए), वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) तथा विज्ञान स्नातक (बीएससी) प्रथम वर्ष के अलावा बीसीए, बीबीए, एमए अंग्रेजी और एमए अर्थशास्त्र विषयों में प्रवेश ले सकेंगे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें