फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैगिंग के बाद जागा प्रशासन, चलाएगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में जूनियर प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ हुई रैगिंग के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के मामलों को रोकने के लिए आगामी सप्ताह से जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे सभी जूनियर और सीनियर प्रशिक्षु चिकित्सकों को एंटी रैगिंग कानून के बारे में बारीकी से जानकारी दी जा सके। साथ ही रैगिंग के आरोपियों को भविष्य में होने वाले नुकसान से जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


काॅलेज प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि संस्थान में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। हाेस्टल के बाहर सुरक्षा कर्मी होते हैं और हाेस्टल वार्डन को भी असामजिक गतिविधियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है। काॅलेज में दाखिले के समय प्रशिक्षु चिकित्सकों और उनके माता-पिता से लिखित में शपथपत्र लिया जाता है कि अगर उनका बच्चा रैगिंग या अन्य असामजिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि काॅलेज में घटित रैगिंग के मामले में काॅलेज प्रशासन की तरफ से पुलिस थाना में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें