फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, फास्ट फूड, गोलगप्पों और मांस-चिकन की दुकानों पर सफाई के लिए होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नवरात्र के साथ देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में खाने-पीने के दुकानों पर गंदगी या मिलावट के जरिये ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ को रोकने के लिए विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है। खाद्य सुरक्षा को लेकर वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आयोजित बैठक में लोगों की सेहत को लेकर स्पष्ट रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मिठाई, मांस-चिकन की दुकानों, तैयार खाद्य पदार्थों, फास्ट फूड, गोलगप्पों या सड़क किनारे खाने-पीने का सामान बेचने वालों को खाद्य परिसरों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी दी। अगर कोई मिठाई या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट करता पाया गया, तो नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को त्योहारी सीजन के चलते सैंपलिंग और निरीक्षण बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में खाद्य व्यवसाय के संचालकों को सलाह दी गई है कि वे खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करें। इस कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए भोजन परिसर और परिवेश में उचित स्वच्छता बनाए रखें। बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के सीएमओ अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने की। उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि खाद्य सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन के मामले में धर्मशाला स्थित सीएमओ कार्यालय कांगड़ा में अधिकारियों को सूचित करें। बैठक में मंजीत जरयाल सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) एमसी धर्मशाला, सविता ठाकुर, एमओएच जिला कांगड़ा डॉ. विक्रम कटोच सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें