ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ज्वालामुखी-नादौन एनएच-88 पर बस्ती कोहाला से आगे लिंक रोड लाहसन के पास एक मोटरसाइकिल एचपी 55- ए 2625 पर तीन युवक नादौन की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकल गुलशन कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मोबालघाट कलूर चला रहा था। मोटरसाइकिल आगे चल रहे एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया। अनियंत्रित होकर एक दुकान से टकरा गया। युवक अमन कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी मझियार नादौन को गंभीर चोटें आईं। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने आरपीजीएमसी टांडा रेफर कर दिया है। जहां उसने दम तोड़ दिया। दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। इनका इलाज सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में किया जा रहा है। डीएसपी तिलकराज ने बताया कि लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के चलते चालक गुलशन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।