फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पति और सास तीन दिन की रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। निकटवर्ती खोली गांव में विवाहिता के फंदा लगाने के मामले में गिरफ्तार उसके पति अजय और सास को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई करने की बात कही है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद दाह संस्कार ससुराल में ही हुआ। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि कोर्ट में महिला के पति और सास को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें