फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी 25 तक न्यायिक रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा )। क्षेत्र के दो लोगों को बुधवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत 25 अक्तूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। लंबागांव खंड के डलू गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक दंपती पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पीड़ित ने लंबागांव थाने में दर्ज करवाई थी। लंबागांव पुलिस ने बुधवार शाम दोनों आरोपियों को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 25 अक्तूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें