फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाबालिग की हत्या का आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। भदरोया में नाबालिग की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मृतक नाबालिग लड़की का परिजनों ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता दूसरी दिन भी नहीं लगा पाई है। पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव भदरोया में रविवार को पठानकोट में नॉन (रोटी) की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने दराट से हमला कर राजस्थान की एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्या के बाद और आरोपी मोहन कुमार((40) साल पुत्र रामदास निवासी बिहार भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को नाबालिग का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस संदर्भ में डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी को न्यायालय इंदौरा में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें