फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरंडा से बैटरी चोरी का आरोपी कठुआ से गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इंडस टावर लिमिटेड की बरंडा साइट से बैटरी चोरी होने की शिकायत संदीप सिंह निवासी गांव डागला, डाकघर फतू का बाग ने दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने यूसफ कुमार उर्फ शिंपु निवासी गांव गंगथ सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर शुक्रवार रात कंपनी की साइट से 10 बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया था। मामले में जिला पुलिस नूरपुर ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी यूसफ कुमार उर्फ शिंपु को गांव मढ़ीन, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें