फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चाकू से हमला कर घायल करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की धरेड़ पंचायत के जलग्रां निवासी गौरव कुमार ने गांव के ही विनोद कुमार के विरुद्ध उसको चाकू से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने गौरव का मेडिकल करवाने के बाद विनोद कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने कहा कि सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने चाचा के घर में बैठा हुआ था। इस समय विनोद के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विनोद बाहर चला गया और कुछ देर के बाद उसने चाकू से वार कर दिया। पुलिस थाना बैजनाथ के प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें