फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। थाना जवाली के अंतर्गत पांच माह पहले हुई चोरी की वारदात की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है। गांव मरियाना के निवासी संजय सिंह के घर चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। संजय सिंह की पत्नी सरिता कुमारी ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिकायत में बताया था कि घर से करीब सात तोले सोना, 50 ग्राम चांदी और 44 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुखा पुत्र विक्रम सिंह निवासी कुराली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे व्यक्ति बंटू निवासी मोच फतेहपुर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें