फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आश्वी धीमान को मिला कोहिनूर अवार्ड

Fri, 14 Aug 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
आश्वी धीमान
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की बाल कलाकार आश्वी धीमान को जम्मू में ''द क्रिएटिव वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट'' की ओर से ''कोहिनूर अवार्ड 2026'' से सम्मानित किया गया है। गांधीनगर (जम्मू) में आयोजित समारोह में आश्वी को यह सम्मान हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण के लिए प्रदान किया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने के साथ ही आश्वी धीमान के नाम कुल 225 अवार्ड दर्ज हो गए हैं। इस उपलब्धि पर आश्वी और उनके माता-पिता ने संस्था के संस्थापक प्रमोद चौधरी व उनकी टीम का आभार जताया है। उनकी इस सफलता से जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद

आश्वी धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें