वाणिज्य संकाय प्रथम की वार्षिक परीक्षा में 630 अंक लेकर मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली
डाडासीबा (कांगड़ा)। बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से घोषित वाणिज्य संकाय प्रथम की वार्षिक परीक्षा में 630 अंक लेकर मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल किया। आरुषि की माता बिपना कुमारी गृहिणी हैं और पिता सुरेंद्र कुमार किसान हैं। आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज शिक्षकों, प्रधानाचार्य और अपने माता-पिता को दिया है। कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने आरुषि और उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।