फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दोस्तों संग धर्मशाला घूमने आए पंजाब के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने आए पंजाब के युवक की मौत हो गई। पुलिस थाना धर्मशाला में इसके बारे में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान अमोल सिंह (32) पुत्र गुरभजन सिंह, निवासी गांव व डाकघर भैरोंमाजरा, तहसील और जिला चमकौर साहिब, रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई है। अमोल के दोस्त सिमरत पाल सिंह निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि वह एक कंपनी में सेल्स/मार्केटिंग में काम करता था। धर्मशाला और पालमपुर में एक बिजनेस मीटिंग थी और उन्होंने वीकेंड पर धर्मशाला घूमने का प्लान बनाया। शुक्रवार शाम सात बजे खरड़ से निकले थे। रास्ते में अमोल की तबीयत बिगड़ गई और धर्मशाला पहुंचने पर ज्यादा तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में अमोल की बहन मनप्रीत कौर और उनके पति को घटना की जानकारी दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। बहन ने बताया है कि अमोल को सांस लेने में दिक्कत थी और वह कभी-कभी इनहेलर इस्तेमाल करते थे। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें