फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होटल लीज पर देकर महिला से 35 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 02 Jun 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग में एक महिला से होटल लीज पर देने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला, जो पंजाब के मोहाली की रहने वाली है। उसने आरोपी होटल मालिक और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मैक्लोडगंज थाना में केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने होटल लीज पर लेने के लिए 15 लाख रुपये एडवांस दिए थे और इसके बाद मरम्मत और साज-सज्जा पर करीब 20 लाख रुपये और खर्च किए, लेकिन कुछ समय बाद ही बैंक की ओर से होटल को सील कर दिया। महिला का आरोप है कि उसे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि होटल पहले से ही बैंक के कर्ज तले दबी हुई संपत्ति है। जब बैंक ने होटल सील किया, तब उसे असली स्थिति का पता चला। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि होटल मालिक की ओर से उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी और दस्तावेजों की की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें