फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंपनी के भवन पर गिरा सफेदा का पेड़

विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में गिरे सफेदा के पेड़ के नीचे दबी स्कूटी। 
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस(कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सोमवार सुबह अंधड़ की वजह से एक निजी फार्मा कंपनी का लाखों का नुकसान हो गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे अंधड़ से मेडिरोज दवा कंपनी के भवन पर एक भारी सफेदा का पेड़ गिर गया। इस पेड़ के नीचे आने से एक स्कूटी को भी काफी नुकसान पुहंचा। कंपनी प्रबंधक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर था।सिक्योरिटी गार्ड को भी मामूली चोटें आई हैं। पेड़ गिरने की वजह से कंपनी के बाहर के अलावा अंदर भी सामान को काफी नुकसान हुआ जिससे काम भी बंद करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें