रैहन/राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रैहन (महिला) से राज्य स्तरीय 27वीं एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्राओं का दल रवाना हुआ। प्रतियोगिता मंगलवार से राजकीय बहुतकनीकी हमीरपुर में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 17 बहुतकनीकी संस्थान भाग ले रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने 30 छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। दल के साथ डॉ. रीना, बंदना कुमारी और राजिंद्र जसरोटिया मौजूद रहेंगे। संवाद