फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिला मंडल भवन का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
महिला मंडल भवन का औचक निरीक्षण करते विधायक संजय रतन। स्त्रोत : महिला मंडल।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुराना बाजार स्थित महिला मंडल भवन का विधायक संजय रत्न ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के नवीनीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इनमें भवन की मुरम्मत, रंगरोगन, पानी की व्यवस्था, बिजली के कार्य और टाइल बिछाने जैसे कार्य शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भवन के ऊपर बने खुले प्रांगण को शेड लगाकर कवर करने के निर्देश नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता को दिए। इसके लिए उन्होंने लगभग पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद भवन में महिला मंडल के उपयोग के लिए फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी। महिला मंडल प्रधान सुदर्शना देवी ने समस्त कार्यकारिणी और सदस्यों की ओर से विधायक संजय रत्न का आभार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें