लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड की ग्राम पंचायत टंबर के बलोटा गांव में 13 जून को बिजली का करंट लगने से बेसुध हुए व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। अजय कुमार (50) पुत्र रोशन लाल गांव बरोटा ने इसी माह की 10 तारीख को अपने कच्चे मकान के साथ एक पक्का कमरा बनाया, जिसकी छत डाली थी। 13 जून की सुबह जैसे ही वह छत को पानी देने लगा कि अचानक करंट से अजय बेहोश हो गया और नीचे गिर गया। अब उसकी अस्पताल में मौत हो गई। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।