डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी (एपीटी) डीके चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका मधुश्री भट्टाचार्य ने कान्हा सो जा जरा और दम मारो दम जैसे गानों से समां बांध दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं डीआईजी डॉ. खुशाल शर्मा ने भी अपनी गायकी से प्रशिक्षुओं का मनोरंजन किया। इस दौरान लेडी प्रशिक्षु रेशमा की सिरमौरी नाटी और प्रशिक्षु महमूद कैफ के गानों ने भी खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर एडिशनल एसपी कुलदीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद