अपर मैझा मे गिरी जीप से पेटियों को उपर सड़क पर लाते लोगस्त्रोत संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत बुधवार सुबह जालंधर से सब्जियां और फल लेकर पालमपुर आ रही एक जीप अपर मैंझा के पास सड़क से नीचे पलट गई। जीप कूहल और पेड़ों के सहारे टिक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि जीप और उसमें रखे फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पंचायत सदस्य प्यार चंद, स्थानीय निवासी मेहर चंद और अन्य लोगों ने चालक को जीप से निकाल लिया। जीप के नीचे गिरने का कारणों का पता नहीं लग सका है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।