फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शहीद स्मारक की पार्किंग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Thu, 12 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्य युद्ध स्मारक धर्मशाला के पार्किंग क्षेत्र को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए दिए जाने के विरोध में लोगों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल इस दौरान मुख्यमंत्री से स्मारक की पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन न बनाने की मांग रखेगा। वहीं, इस जमीन को दोबारा शहीद स्मारक समिति के नाम करने के लिए भी कहा। जानकारी अनुसार अगर मुख्यमंत्री का जल्द कांगड़ा में दौरा होगा तो प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने का समय लेगा। नहीं तो एक माह के भीतर शिमला में भी प्रतिनिधिमंडल जाएगा। उधर, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कर्नल केकेएस डढवाल ने कहा कि मंगलवार को हुई बैठक में क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर विरोध दर्ज किया है। जल्द ही लोगों के सुझाव के बाद मुख्यमंत्री से संस्थाओं ने मिलने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें