फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई शाहपुर में मुबारिकपुर की कंपनी लेगी कैंपस इंटरव्यू

Tue, 30 Jun 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में पहली जुलाई को मुबारिकपुर स्थित प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कुशल (स्किल्ड) और अकुशल (अनस्किल्ड) दोनों श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आईटीआई पास, फ्रेशर और अनुभवी युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर रहेगा। कंपनी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ एक समय का भोजन, रहने की सुविधा, ओवरटाइम, प्रोडक्शन इंसेंटिव तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य अभिनंदन कालिया ने पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी एक जुलाई को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर संस्थान में उपस्थित हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें